मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मदन जिंदल के निधन पर शोक जताया

 

नई दिल्ली , 04 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघ चालक (उत्तर क्षेत्र) पवन जिंदल के बड़े भाई स्व. मदन जिंदल के निधन पर शोक जताया। श्री मदन जिंदल का बीती 28 जुलाई को निधन हो गया था।

श्री नायब सिंह सैनी आज सेक्टर 15 पार्ट टू स्थित जिंदल परिवार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय मदन जिंदल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और शोकाकुल परिजनों को ढांडस बंधाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button