हरियाणा के 46 लाख गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देना नायब सरकार का ऐतिहासिक कदम : कौशिक

Giving gas cylinders to 46 lakh poor families of Haryana at Rs 500 is a historic step of the Deputy Government: Kaushik

चंडीगढ़,   7 अगस्त। भिवानी में कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा से भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और गुंडागर्दी को खत्म किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा परिवारवाद के चक्रव्यूह में फंसा हुआ था। कांग्रेस शासन में नौकरियां बिकती थी, कोई भी काम बिना लेन-देन के नहीं होते थे। कांग्रेस के कुशासन से हरियाणा के लोगों में अविश्वास का माहौल था। श्री कौशिक ने कहा कि 2014 के बाद भाजपा सरकार ने पारदर्शी शासन व्यवस्था लागू कर हरियाणा में सुशासन स्थापित किया। आज गरीब घर के बच्चे को भी योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही है। हर नागरिक को घर बैठे सुविधाएं मिल रही है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश गौड़ ने की और मंच संचालन जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान, शिवकुमार पाराशर ने किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद रहे।
बुधवार को कार्यकर्ता बैठक में मोहन लाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हर रोज सौगातों की झड़ी लगा रहे हैं। हरियाणा का हर नागरिक सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहा है। हरियाणावासियों में भाजपा के प्रति विश्वास गहरा हुआ है। उन्होंने कहा कि गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जितने काम भाजपा सरकार ने किए हैं उतने काम कभी दूसरी सरकारों ने नहीं किए। तीज पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा गरीब बहनों को 500 रुपये में सिलेंडर की सौगात देना स्वागत योग्य कदम है, इससे 46 लाख गरीब परिवारों को काफी राहत मिलेगी।कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक है, इसलिए सभी कार्यकर्ता दिन रात पार्टी को जिताने के काम में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए कांग्रेस के नेता भ्रम फैला रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे कांग्रेस के झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति से जनता को बचाएं। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग जनता के बीच जाकर नायब सरकार और मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताएं। श्री दलाल ने यह भी कहा कि जनता के बीच कांग्रेस की झूठ की पोल खोलें तथा लोगों को प्रेरित करें कि युवाओं का भविष्य और हरियाणा का विकास भाजपा सरकार में ही संभव है।बैठक से पहले भिवानी के गांव फूलपूरा में पहुंचने पर पंडित मोहन लाल कौशिक का कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय, मोदी-नायब जिंदाबाद, जय श्रीराम के नारों से माहौल को भाजपामय बना दिया। भाजपा नेताओं ने फूलों की वर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। अपने स्वागत से गदगद मोहन लाल कौशिक ने कहा कि यह स्वागत आप सभी निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं का स्वागत है। श्री कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश तथा उत्साह मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाएगा।

स्वागत अभिनंदन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जनकल्याण के अच्छे काम रहे हैं। नायब सरकार ने गरीब लोगों को 1000 किलोमीटर तक फ्री यातायात की सुविधा दी है। मुख्यमंत्री जो घोषणा कर रहे हैं वह स्थायी घोषणा है, जिसका लाभ लोगों को लगातार मिलता रहेगा। श्री कौशिक ने कहा कि 10 सालों में भाजपा सरकार ने हरियाणा में 1 लाख 45 हजार युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरियां दी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के समय में ठेकेदारी प्रथा थी। ठेकेदारी के तहत कर्मचारियों का शोषण होता था। हमारी सरकार ने ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर पारदर्शी तरीके से युवाओं को रोजगार दिया है। भाजपा सरकार में गरीबों को उनका हक मिल रहा है। नायब सैनी सरकार की अभी तो शुरूआत है, आगे-आगे जनता की भलाई और उन्नति के लिए भाजपा और अधिक काम करेगी।एक सवाल पर बोलते हुए मोहन लाल कौशिक ने कहा कि चुनाव में टिकट का निर्णय शीर्ष नेतृत्व का है। भाजपा ने कुरूक्षेत्र से चुनाव का आगाज कर दिया है। भाजपा का जनआशीर्वाद अभियान चल रहा है। यह अभियान 90 की 90 विधानसभाओं में चलेगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी विधानसभाओं में म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा रैलियां करेंगे। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं की बातें सुनी जाती है और कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है।पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के समय में काफी घोटाले होते थे। हमारी 10 साल की सरकार में कोई घोटाला नहीं हुआ। गरीबों के हक का पैसा उनके खातों में गया है। अगर फिर भी कांग्रेस के पास कुछ कहने को है वह जनता के बीच जाकर बताए। ईडी की छापामारी पर पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ अफवाह फैलाना है। ईडी के जहां भी छापे पड़े हैं वहां गड़बड़ियां मिली है।एक अन्य सवाल पर मोहन लाल कौशिक ने कहा कि पंचायतें, सभी संगठन भाजपा के साथ हैं। सभी फसलें सरकार द्वारा एमएसपी पर खरीदने की घोषणा के बाद  किसान संगठनों ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर आभार जताया है। भाजपा सरकार द्वारा कराया गया विकास हर जगह नजर आ रहा है। वहीं रेसलर विनेश फोगाट अयोग्य घोषित होने पर श्री कौशिक ने कहा कि भारत की बेटी विनेश फोगाट के साथ गलत हुआ है। पूरा देश और पूरा हरियाणा विनेश फोगाट के साथ है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में माहौल बहुत अच्छा है। हमारी सरकार ने पढ़ी लिखी पंचायतें दी, महिलाओं को 50 प्रतिशत निकाय, पंचायत चुनाव में आरक्षण दिया। मोदी सरकार ने लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर नेतृत्व करने का अधिकार दिया है। भाजपा सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग भाजपा सरकार के कामों से खुश है और विधानसभा चुनाव में तीसरी बार नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने के लिए तत्पर हैं। प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री जेपी दलाल, जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ और किरण चौधरी मौजदू रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button