जूनियर हॉकी टीम की खिलाड़ी मनीषा दहिया का अपने गांव नाहरी में जोरदार स्वागत

Junior hockey team player Manisha Dahiya received a warm welcome in her village Nahari

नाहरी (हरियाणा),महिला हॉकी जूनियर एशिया कप में पदक जीतकर लौटी हॉकी खिलाड़ी मनीषा दहिया के स्वागत में गांव नाहरी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह ग्रामीणों की तरफ से आयोजित किया गया। मनीषा इस महीने ओमान के मस्कट में आयोजित जूनियर एशिया कप की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रही।मनीषा दहिया को खुली जीप में बैठाकर स्वागत जुलूस निकाला गया। खेल प्रेमियों ने डीजे पर बज रहे गानों की धुन पर नाचते गाते हुए मनीषा का स्वागत किया। साथ ही खेल प्रेमियों ने मनीषा को फूल व रुपयाें की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।मनीषा दहिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी में अभ्यास करती थी। हॉकी खिलाड़ी मनीषा दहिया को ग्रामीणों ने सम्मान में नगद पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। मनीषा दहिया ने जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने प्रतियोगिता में एक गोल भी दागा था।मनीषा की मां ने बताया कि बेटी ने स्वर्ण पदक जीतकर परिवार व गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि बेटी ने प्रतियोगिता के लिए कड़ा अभ्यास किया था। मां ने बताया कि मनीषा को महिला हॉकी लीग में दिल्ली की टीम ने अपने दल में शामिल किया है। खिलाड़ी मनीषा दहिया ने कहा कि अब उनका सपना जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतना है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button