राजकुमार हिरानी को मध्य प्रदेश सरकार किशोर कुमार सम्मान अवॉर्ड से करेगा सम्मानित
Rajkumar Hirani will be honoured with the Kishore Kumar Samman Award by Madhya Pradesh government

मुंबई, मध्य प्रदेश सरकार ने महान पार्श्वगायक किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए बॉलीवुड फिल्मकार राजकुमार हिरानी को प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान 2023 से नवाज़ने का फैसला किया है। किशोर कुमार सम्मान समारोह 13 अक्टूबर को खंडवा में उनकी पुण्यतिथि पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। किशोर कुमार का जन्म मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ था। राजकुमार हिरानी, भारतीय सिनेमा जगत के बेहतरीन फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जो अपनी फिल्मों के माध्यम से हमेशा सामाजिक मुद्दों को उजागर करते आए हैं।राजकुमार हिरानी, ने 3 ईडियट्स, पीके, संजू, मुन्ना भाई एमबीबीएस और डंकी जैसी कई क्लासिक फिल्में बनायी है। कई सालों से कई नामी सेलिब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, और शत्रुघ्न सिन्हा को किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।




