पहलगाम हमले के बाद भारत की कार्रवाई से डर रहा पाक, सेना अलर्ट पर

After Pahalgam attack, Pakistan is afraid of Indian action, army is on alert

नई दिल्ली, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद गुस्से की आंच पाकिस्तान तक पहुंच गई है। भारत की संभावित कार्रवाई के डर से पाकिस्तानी सेना हाई अलर्ट पर है। बुधवार रात पाकिस्तान की वायुसेना इस आशंका से डरी हुई है कि कहीं भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक न कर दे क्योंकि पीओके में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लॉन्च पैड मौजूद हैं जहां से भारत में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच आज पाकिस्तान ने एक बड़ा कदम उठाया है।भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने 24 और 25 अप्रैल को अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र के अंदर करांची तट के पास सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। देश के रक्षा सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी। संबंधित भारतीय एजेंसियां इस पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर रख रही है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान यह कदम अपनी रक्षा तैयारियों का प्रदर्शन करने और भारत पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए कर रहा है।जमीन पर संभावित कार्रवाई के साथ भारत ने पाकिस्तान पर डिजिटल हमला भी बोला है। भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक एक्स अकाउंट को बैन कर दिया है। अब भारत में इस अकाउंट को नहीं देखा जा सकेगा। यह कदम पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार और आतंकी गतिविधियों के समर्थन के खिलाफ एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

 

वहीं रक्षा सूत्रों के मुताबिक भारतीय एजेंसियां पाकिस्तान के इस मिसाइल परीक्षण पर कड़ी नजर रख रही हैं। क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है। यह घटनाक्रम दोनों पड़ोसी देशों के बीच पहले से मौजूद अविश्वास और शत्रुता को और बढ़ा सकती है। पहलगाम हमले के बाद भारत का यह दोहरा रुख सैन्य स्तर पर सतर्कता और डिजिटल स्तर पर कार्रवाई पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा है। अब देखना यह है कि पाकिस्तान इस दबाव का क्या जवाब देता है और क्षेत्र में आगे क्या हालात बनते हैं।

मीडिया रिपोर्ट में रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भारत ने पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक साद अहमद वराइच को तलब किया है। साथ ही सैन्य राजनयिकों के लिए औपचारिक पर्सोना नॉन ग्रेटा नोट सौंपा है। एसवीईएस योजना के तहत वीजा हासिल करने वालों को भी भारत ने बड़ा झटका दिया है। नई घोषणा के तहत इस वीजा के तहत भारत मौजूद पाकिस्तानी को 48 घंटों के अंदर देश छोड़ना होगा।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button